गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना गांव के तोक छोटी जुजली में मुख्य मोटर मार्ग को जोड़ने वाला ग्रामीण मार्ग आपदा में क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों और किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मार्ग के बदहाल होने के चलते फल और सब्जी उत्पादक किसानों को अपने उत्पादों को मुख्य सड़क तक लाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही स्थानीय ग्रामीण भी परेशान हैं। गांव के कृपाल सिंह करायत और शोबन सिंह ने बताया कि आपदा के बाद से मार्ग की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग विधायक निधि से बना था। उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मार्ग को सही कराने की मांग की है। संवाद