फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: आलू के बीमा के लिए तहसील पर गरजे किसान, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Thu, 08 Jan 2026 12:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

आलू की फसल का पूरा बीमा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने धारी तहसील में धरना-प्रदर्शन कर बीमा कंपनी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
धारी तहसील में बीमा दिलाने को लेकर धरना प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू की फसल का बीमा पूरा नहीं देने से नाराज किसानों ने बुधवार को धारी तहसील में धरना- प्रदर्शन कर बीमा कंपनी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी नेता गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार और बीमा कंपनी की अनदेखी के चलते धारी ब्लॉक के किसानों को आलू की फसल का पूरा बीमा नहीं दिया गया है। ओखलकांडा में 4.5 प्रतिशत और बेतालघाट में छह गुना बीमा दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है लेकिन धरातल पर स्थिति जीरो है। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। किसानों ने एसडीएम अंशुल भट्ट को ज्ञापन सौंपकर किसानों को पूरा बीमा दिलाने की मांग की। इस दौरान दीवान सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह, नरीराम, पूरन चंद्र, जीवन सिंह, भगवती देवी आदि मौजूद रहे।

मंत्री के निर्देश भी नहीं मान रहे

 विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र से बीमा कंपनी के अधिकारियों से किसानों को आलू की फसल का पूरा बीमा देने को कहा है। कहा कि बीमा पूरा नहीं मिलने से धारी, भीमताल, ओखलकांडा और रामगढ़ के किसानों में नाराजगी है। बीमा पूरा नहीं मिलने की शिकायत उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की थी। मंत्री ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को पूरा बीमा दिलाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक बीमा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से हल करें

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढोलीगांव में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की मांग की। ओखलकांडा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए उप-चिकित्सालय खोलने के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने को कहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने को कहा। इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा, जिपं सदस्य बहादुर सिंह नगदली, मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, मनोज सुयाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें