फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का किराया, वाहन पास शुल्क और भवन कर बढ़ेगा

विज्ञापन
नैनीताल में पालिका बोर्ड बैठक में मौजूद विधायक संजीव आर्य, साथ में पालिका चेयरमैन सचिन नेगी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में संचालित हो रही दुकानों का किराया बहुत जल्द बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा लेकब्रिज चुंगी के लिए पालिका की ओर से जारी होने वाले वाहन पास शुल्क और भवन कर में भी बढ़ोतरी की जाएगी। शनिवार को पालिका की बोर्ड बैठक में रखे गए 27 प्रस्तावों में से 23 पर बोर्ड ने सहमति दे दी।
विज्ञापन

पालिका गठन के बाद शनिवार को पालिका सभागार में दूसरी औपचारिक बैठक हुई। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 27 प्रस्ताव रखे गए। भवनों का कर, दुकानों और होटलों का किराया बढ़ाने के संबंध में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें चर्चा के बाद कर और किराए को बढ़ाने का निर्धारण किया जाएगा।
इस दौरान नगरीय क्षेत्र में विधायक निधि से कार्य कराने को बोर्ड की ओर से मांग पत्र भी विधायक को सौंपा गया। इस दौरान ईओ अशोक वर्मा, सभासद राजू टांक, सागर आर्या, पुष्कर बोरा, मोहन नेगी, कैलाश रौतेला, सुरेश चंद्र, भगवत रावत, प्रेमा अधिकारी, सपना बिष्ट, दया सुयाल, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्या, गजाला कमाल, दीपक बर्गली, कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र जोशी, अजय बिष्ट, राहुल सिंह आदि थे।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
बैठक में आय व्यय के ब्योरे के साथ ही पालिका की दुकानों, होटलों का किराया बढ़ाने, लेकब्रिज चुंगी के वाहन पासों के शुल्क में वृद्धि करने, कूड़ा निस्तारण के लिए दो वाहन खरीदने, संविदा और आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवा में विस्तार करने, लाइफ जैकेट खरीदने, भवन कर में वृद्धि करने, निर्माण कार्यों समेत कुल 23 प्रस्तावों को बोर्ड ने स्वीकृति दी।
ये प्रस्ताव किए गए निरस्त
हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण पालिका आवासों का किराया बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव के साथ ही टैक्सी मोटरसाइकिलों के ग्रीन पास बनाने, नर्सरी स्कूल में आउटसोर्स से सहायक अध्यापिका का पद भरने समेत कुल 4 प्रस्तावों को निरस्त कर दिया गया।
विधायक निधि से पैसा मिलने के बाद भी एक वर्ष से रुके हैं कार्य
बैठक में पदेन सदस्य एवं क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा कि विधायक निधि से पालिका जितना पैसा मांगे वह देंगे, लेकिन विकासकार्य त्वरित गति से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से भी अधिक समय से विधायक निधि का पैसा पालिका के पास पड़ा है, लेकिन विकास कार्य रुके हैं।
अयारपाटा वार्ड सभासद ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार
बोर्ड बैठक का अयारपाटा वार्ड सभासद मनोज साह जगाती ने विरोध किया। वह बैठक में नही पहुंचे। उनका कहना था कि तीन दिन पहले उनके द्वारा वार्ड में हो रही स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर शिकायती पत्र दिया गया था, जिसका पालिका की ओर से न तो कोई लिखित उत्तर दिया गया और न खामी को दुरुस्त ही किया गया। कुछ सभासदों ने पालिकाध्यक्ष से आग्रह किया कि स्ट्रीट लाइट ठीक करने का आश्वासन देकर उन्हें बुला ले तो पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह दबाव बनाकर कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें