फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध मॉडल की शादी लॉक डाउन के चलते टली

विज्ञापन
प्रसिद्व मॉडल पाखी और मंगेतर डॉक्टर दीपक जोशी। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। काशी की मॉडल पाखी सिंह और कठघरिया के रहने वाले डॉ. दीपक जोशी ने लॉकडाउन के कारण शादी टाल दी है। दोनों की नवंबर 2019 में वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में सादे समारोह के बीच मंगनी हुई थी। इसी साल दोनों को शादी के बंधन में बंधना था। अब वे अगले साल शादी करेंगे।
विज्ञापन

कठघरिया निवासी दीपक जोशी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संगीत की शिक्षा लेने के लिए गए थे। वह विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में तबला प्लेयर का काम करते थे। कत्थक नृत्य सीख रही डीरेका की रहने वाली पाखी सिंह से 2014 में उनके मन के तार जुड़ गए। मंगनी भी हो गई। पाखी के पिता तीर्थराज सिंह सुलतानपुर जिले में फिजियोथिरेपिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। पाखी को कुमाऊंनी संस्कृति काफी पसंद है। दीपक म्यूजिक से पीएचडी करने के बाद हरियाणा स्थित एक कालेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पाखी ने प्रयाग संगीत समिति से छह साल का डिप्लोमा किया है। वह 2017 में थाईलैंड में आयोजित मिस इंडिया एशिया पेशेफिक पैजेंट कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं। वहां उन्हें इंडिया एरिया बेस्ट बाडी फिगर का खिताब मिला था। पाखी क्लासिकल डांसर है। वह बैडमिंटन, योगा, कैरम की चैंपियन भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें