फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवक की आत्महत्या से परिजन आहत

Sun, 17 Dec 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मानव इकलौता पुत्र था। शनिवार शाम स्थानीय घाट में युवक की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन


नगर के स्नोव्यू निवासी मानव बिष्ट एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलेज के ही छात्रावास में रहता था। शनिवार को उसका शव फंदे पर लटका मिला। छात्र के पास से मां के नाम लिखा एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया। बेटे की मौत की सूचना के बाद परिजन सदमे में हैं। पुलिस की सूचना के बाद शव नैनीताल लाया जा गया जहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करा दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पुष्कर बोरा, सागर आर्या, जितेंद्र पांडे, दीपक कुमार, कैलाश जोशी, वीरेंद्र जोशी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें