फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: रावत

Sun, 17 Dec 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
लोनिवि गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोनिवि रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। इससे पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोनिवि रेस्ट हाउस में रावत का जोरदार स्वागत किया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, भगीरथ लाल चौधरी, गणेश रावत, राजू मित्तल, जगमोहन बिष्ट, आशीष ठाकुर, डिंपल गोला, भावना भट्ट, आशा बिष्ट, दीप्ति रावत आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें