फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर सवा दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विदेश भेजने के नाम पर सवा दो लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी ललित मोहन पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक जुलाई 2018 को सरफराज खान निवासी प्लाट नंबर 13, कम्यूनिटी सेंटर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी नई दिल्ली ने अपने साथी आबिद निवासी ग्राम खोद जिला रामपुर यूपी के साथ उसके घर आया। उसकी मां को बताया कि वह भारत में जिनके पासपोर्ट बने है ऐसे बेरोजगार लड़कों को दुबई भेजने का काम करते हैं। कहा कि उन्होंने दूतावास से मेडिकल कराकर दुबई के लिए हवाई जहाज के टिकट की व्यवस्था की है, जिसमें दो लाख 25 हजार रुपये का खर्चा बताया।
इसके बाद दोनों को 10 दिन बाद मांगी गई रकम दी और ललित मोहन पांडे का पासपोर्ट, आधार कार्ड, फोटो व अन्य कागजात भी उन्होंने ले लिए। आरोप है कि उन्होंने उसे विदेश भी नहीं भेजा और ली गई रकम भी नहीं लौटाई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने आबिद और सरफराज खान के खिलाफ धारा 420, 467, 468 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सरफराज को भोजपुर मुरादाबाद से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, आबिद अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें