फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन में शिक्षक नहीं भेजे तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। 20 फरवरी से शुरू हो रहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में संबद्ध स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी भी लगाई है। सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि जो भी स्कूल अपने शिक्षक मूल्यांकन कार्य में नहीं भेजेगा, उस पर बोर्ड द्वारा 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बोर्ड की ओर से पब्लिक स्कूलों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से परीक्षार्थियों की इंट्री शुरू हो जाएगी। ठीक 10 बजे परीक्षा केंद्र में इंट्री बंद हो जाएगी। किसी भी हाल में 10 बजकर 1 मिनट पर भी परीक्षार्थी को केंद्र में इंट्री नहीं मिलेगी। प्रत्येक स्कूल की यह जिम्मेदारी भी होगी कि उनके बच्चे परीक्षा केंद्र पर स्कूल ड्रेस में पहुंचे, इस बारे में परीक्षार्थियों को ठीक से बताया जाए।
सीबीएसई की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि जिन स्कूलों ने मूल्यांकन कार्य के लिए अपने यहां से शिक्षकों के नाम भेजे थे, उन्हें मूल्यांकन कार्य में अगर नहीं भेजा गया तो ऐसे स्कूलों के प्रधानाचार्यों पर आर्थिक दंड के रूप में 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजू जोशी, सिटी कोआर्डिनेटर सीबीएसई, प्रधानाचार्य यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें