फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बैठीं यूसीडीएफ अध्यक्ष से छीनीं सुविधाएं

विज्ञापन
हल्द्वानी के यूसीडीएफ कार्यालय के प्रांगण में बोर्ड बैठक व एजेंडा जारी किए जाने की मांग को लेकर क
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा देवी बोर्ड बैठक बुलाने की मांग पर क्रमिक अनशन पर बैठीं तो यूसीडीएफ के अधिकारियों ने उनकी सभी सुविधाएं हटा दी हैं। उधर, अध्यक्ष के समर्थन में बोर्ड के सदस्यों और दुग्ध उत्पादकों ने भी डेयरी निदेशालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यूसीडीएफ की एक वर्ष से बोर्ड बैठक नहीं होने का आरोप लगाकर अध्यक्ष रेखा देवी ने सोमवार से डेयरी निदेशालय में क्रमिक अनशन शुरू किया है। मंगलवार को भी वह अनशन पर बैठी रहीं। प्रबंध कमेटी सदस्य राम पांडे और मंजू देवी ने यूसीडीएफ अध्यक्ष को दी जाने वाली सुविधाएं छिनने पर एतराज जताया है। उन्होंने इसे बायलॉज का उल्लघंन बताया। साथ ही कोर्ट जाने की धमकी भी दी। यूसीडीएफ एमडी जीवन सिंह नागन्याल का इस मामले में पक्ष लेने के लिए कई बार कॉल की गई। उनके मोबाइल में मैसेज भी किया गया लेकिन उनका नंबर नहीं उठा।
एमडी से हुई वार्ता, नहीं बनी बात
यूसीडीएफ अध्यक्ष रेखा देवी, प्रबंध कमेटी सदस्यों के साथ यूसीडीएफ एमडी जीवन सिंह नागन्याल ने वार्ता की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
प्रबंध कमेटी सदस्य राम पांडे ने कहा कि यूसीडीएफ के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वह नहीं चाहते कि बोर्ड बैठक हो और भ्रष्टाचार सामने आए, इसलिए अधिकारी बोर्ड बैठक नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक नहीं कराई जा रही है। यूसीडीएफ के अधिकारियों ने उनकी सारी सुविधाएं छिन ली हैं। उन्हें होटल जाने तक को गाड़ी नहीं दी गई। गाड़ी तक छीन ली गई है।
विज्ञापन

-रेखा देवी अध्यक्ष यूसीडीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें