भीमताल (नैनीताल)। रानीबाग में मंगलवार और बुधवार को होने लगने उत्तरायणी मेले से पहले रानीबाग में बहने वाली मां गार्गी नदी का पानी दूषित होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन साह ने कहा कि रानीबाग के पौराणिक उत्तरायणी मेले में मंगलवार और बुधवार को कुमाऊं और गढ़वाल के कत्यूर वंशज अपनी आराध्य देवी जियारानी की आराधना के लिए मां गार्गी में डुबकी लगाते हैं। हजारों लोग स्नान के साथ मां गार्गी के तट पर उपनयन संस्कार भी करते हैं। बलियानाला नैनीताल में निर्माण कार्य के चलते नदी का पानी दूषित हुआ है। इससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में समस्या होगी। साह ने सांसद अजय भट्ट और डीएम ललित मोहन रयाल से समस्या से अवगत कराने के साथ श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की मांग की है।