फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची, बेतालघाट में तहसीलदार तैनात करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के श्री कैंची धाम और बेतालघाट तहसील में एक महीने से तहसीलदार का पद खाली होने के चलते लोग परेशान हैं। ग्रामीणों के जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, सीमांकन सहित कई महत्वपूर्ण काम नहीं हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से दोनों तहसीलों में तहसीलदार की तैनाती की मांग की है। ग्राम प्रधान उषा पिनारी, गीता पाठक, खीम सिंह, भास्कर चंद्र और हरेंद्र सिंह ने कहा कि तहसीलदार नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से तहसीलदार की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें