फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में आग लगने से धमाका

विज्ञापन
हल्द्वानी गांधीनगर में मां कम्यूनिकेशन मोबाइल की दुकान में हुए जबरदस्त विस्फोट से दुकान क अंदर ? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में शनिवार की शाम आग लगने से धमाका हो गया। दुकान के शटर के परखच्चे उड़ गए। गनीमत थी कि हादसे से वक्त दुकान बंद थी। दुकान स्वामी थिनर में आग लगने को हादसे का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर चौराहे पर मां कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। दुकान स्वामी नितेश राजपूत के अनुसार शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी में दुकान बंद थी। शाम करीब 4:30 बजे बंद दुकान में धमाका हुआ। धमाका इतना जोर का था कि दुकान के शटर के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग मौके पहुंचे तो देखा कि धमाके की वजह से दुकान के अंदर रखे सामान को काफी नुकसान हुआ है। नितेश ने बताया कि मोबाइल को साफ करने के लिए हम थिनर का इस्तेमाल करते हैं। यहां थिनर का डिब्बा रखा था। दुकान में शार्ट सर्किट हुआ और चिंगारी थिनर के डिब्बे पर गिरी होगी, जिसमें आग लगने से इतना जोर का धमाका हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का यहां तक कहना है कि धमाके की गूंज यहां से करीब 500 मीटर दूर पुलिस चौकी तक पहुंची। इसके बावजूद पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें