फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: समाज में महिलाओं की भूमिका व महत्व के बारे में बताया

Sun, 16 Nov 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लामाचौड़ में शनिवार को महिला सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. उर्मिला जोशी ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सप्त शक्ति संगम की जिला संयोजिका विद्या बिष्ट उपस्थित रहीं। इस दौरान मुख्य वक्ता जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल ने कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण और प्रोफेसर कमला पंत ने समाज में महिलाओं की भूमिका व महत्व पर विचार रखे। आनंदी देवी, आभा गोस्वामी, मालती देवी, पार्वती किरौला तथा गीता मिश्रा को सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम संयोजिका कुसुमलता गोस्वामी ने किया। प्रधानाचार्य मोहन सिंह नयाल ने उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान 400 महिलाएं उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें