नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। अब विश्वविद्यालय प्रशासन मूल्यांकन की तैयारियों में जुट गया है। बता दें कुमाऊं विश्वविद्यालय की दिसंबर में शुरू हुई परीक्षाएं 21 जनवरी को सफलता पूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि मूल्यांकन के बाद जल्द परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।