फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संपंन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/कालाढूंगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदेश के 95 विकासखंडों में 105 केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि प्रदेश में संचालित 13 राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 630 सीटों पर कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 95 विकासखंडों में बने 105 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 13960 अभ्यर्थियों में से 11812 (84.61%) अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने इस परीक्षा के लिए मुख्य नियंत्रक अधिकारी के रूप में काम किया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए संबंधित विकास खंड के उप शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया था। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर संबंधित जनपद में स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी।
जिले के आठ विकासखंडों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 1635 बच्चों ने आवेदन किया था और 1436 ने परीक्षा दी। कोटाबाग विकास खंड में सबसे अधिक बच्चे 479 ने परीक्षा दी। सबसे कम भीमताल ब्लॉक से 65 बच्चे परीक्षा में बैठे। खंड शिक्षा अधिकारी और नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य भास्करानंद पांडे की देखरेख में प्रवेश परीक्षा बालकों के लिए आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग एवं बालिकाओं के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई। खंड शिक्षा अधिकारी पांडे ने बताया कि हल्द्वानी ब्लॉक से 209 में से 196, रामगढ़ से 95 में से 91, रामनगर से 224 में 211, बेतालघाट में 112 में से 98, कोटाबाग में 500 में से 479, ओखलकांडा में 238 में से 162, धारी में 159 से 134 और भीमताल में 71 में 65 बच्चों ने परीक्षा दी। पर्यवेक्षक के रूप में एसएस रावत, चेतन प्रकाश तिवारी, भीम सिंह, संजय शर्मा, कमान राम, दिशा त्रिपाठी, विशाल मुंजाल, रमेश सनवाल, ललित जोशी, शालिनी सिंह, दीपक कुमार, विनीत चंद्रा परीक्षा पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें