फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक समाज के सच्चे प्रेरणास्रोत : चंद्र शेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुवागांजा चौराहा स्थित बैंक्वेट हॉल में रविवार दोपहर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का वार्षिक प्रांत अधिवेशन हुआ। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत सह प्रचारक चंद्र शेखर ने कहा कि पूर्व सैनिक समाज के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा के साथ-साथ समाज में अनुशासन, सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने न केवल सीमाओं पर देश की रक्षा की है बल्कि समाज में एकता, देशभक्ति और प्रेरणा का वातावरण भी बनाया है। समाजसेवी महेश शर्मा ने परिषद के संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। इससे पहले जिलाध्यक्ष कैप्टन डीके जोशी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रांत अधिवेशन परिषद की एकता, सेवा और उत्तराखंड की रजत जयंती के गौरव को समर्पित है। इस दौरान प्रांत महामंत्री पूर्व सैनिक देवेंद्र डोभाल, प्रांत संगठन मंत्री पूर्व सैनिक भुवन भगत, कविता नेगी, मेजर महावीर रावत ने विचार रखे। संचालन कैप्टन पुष्कर सिंह भंडारी ने किया। इस मौके पर कैप्टन सोबन सिंह भड़, पुष्कर बोरा, गोविंद बड़ती, अर्जुन भंडारी, भुवन पाठक, नारायण बोरा, खुशाल सिंह मेहरा, दान सिंह बुंगला, गणेश मेहरा, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें