फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल लॉक में रखी गई ईवीएम 

Sun, 12 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
evm - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 हल्द्वानी। जिला निर्वाचन कार्यालय को अस्थाई तौर पर एमबीपीजी कॉलेज में स्थापित किया गया था। विधानसभा चुनाव और मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में कार्यालय को नैनीताल शिफ्ट कराने की कार्रवाई शुरू करने का काम शुरू किया गया है। दूसरी तरफ मतगणना में इस्तेमाल की गई ईवीएम को कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रख दिया गया है।
विज्ञापन


नैनीताल विधानसभा की छह सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में जिला निर्वाचन कार्यालय शिफ्ट किया गया। अब चुनाव कार्य निपटने के बाद कार्यालय को नैनीताल ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को कुछ सामान नैनीताल भेजा गया है।
  माना जा रहा है कि 15 मार्च तक कार्यालय पूरी तरह नैनीताल में शिफ्ट हो जाएगा। वहीं, मतगणना में लगी ईवीएम को 216 बॉक्स में ट्रेजरी स्थित डबल लॉक में रख दिया गया है। वहीं, अतिरिक्त व ट्रेनिंग के लिए आई ईवीएम को कालाढूंगी में पुलिस सुरक्षा में रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें