हल्द्वानी। जिला निर्वाचन कार्यालय को अस्थाई तौर पर एमबीपीजी कॉलेज में स्थापित किया गया था। विधानसभा चुनाव और मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में कार्यालय को नैनीताल शिफ्ट कराने की कार्रवाई शुरू करने का काम शुरू किया गया है। दूसरी तरफ मतगणना में इस्तेमाल की गई ईवीएम को कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रख दिया गया है।
नैनीताल विधानसभा की छह सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में जिला निर्वाचन कार्यालय शिफ्ट किया गया। अब चुनाव कार्य निपटने के बाद कार्यालय को नैनीताल ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को कुछ सामान नैनीताल भेजा गया है।
माना जा रहा है कि 15 मार्च तक कार्यालय पूरी तरह नैनीताल में शिफ्ट हो जाएगा। वहीं, मतगणना में लगी ईवीएम को 216 बॉक्स में ट्रेजरी स्थित डबल लॉक में रख दिया गया है। वहीं, अतिरिक्त व ट्रेनिंग के लिए आई ईवीएम को कालाढूंगी में पुलिस सुरक्षा में रख दिया गया है।