फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीकॉम और बीएससी में सभी को मिलेगा प्रवेश

Wed, 26 Jul 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। इसके अनुसार, बीएससी (पीसीएम), बीएससी (जेडबीसी) और बीकॉम में आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। वहीं बीए सामान्य वर्ग में 61.8 और एससी वर्ग में 51.6 कटऑफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को हुई प्रवेश प्रक्रिया में 114 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला। अब तक कॉलेज में 2135 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। दूसरी प्रतीक्षा सूची भी महाविद्यालय की वेबसाइट में जारी की गई है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने कहा कि द्वितीय प्रतीक्षा सूची में चयनित सभी प्रवेशार्थी 27 जुलाई से 31 जुलाई के बीच सुबह साढ़े दस बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक ऑफलाइन डॉक्यूमेंट सत्यापन और ऑनलाइन स्वीकृति के बाद महाविद्यालय की वेबसाइट पर तीन अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कर लें। वर्तमान में जो प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं उनकी मेरिट लिस्ट 31 जुलाई के बाद जारी की जाएगी।
समर्थ पोर्टल पर अब तक 72538 पंजीकरण
हल्द्वानी। समर्थ पोर्टल पर दो दिन के भीतर साढ़े आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. चमन कुमार ने बताया कि पोर्टल पर अब तक 72538 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पोर्टल 31 जुलाई तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में 466 छात्राओं ने लिया प्रवेश
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय में 1087 सीटों के सापेक्ष 466 छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने बताया कि अब तक बीए में 195, बीएससी (पीसीएम) में 56, बीएससी (जेडबीसी) में 122, बीकॉम में 41 और बीकॉम ऑनर्स में 52 छात्राओं को प्रवेश मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें