फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: भारतीय सेना का शौर्य देखने के लिए टीवी पर लगी रहीं निगाहें, पल-पल खबरें जानने में लगे रहे लोग

Fri, 09 May 2025 10:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का टीवी से चिपकने का मौका अर्से बाद बृहस्पतिवार को आया। ऐसा हुआ भारतीय सेना और उसकी मिसाइलों के पाकिस्तान के खिलाफ चौके-छक्के देखने के लिए। 
विज्ञापन
काठगोदाम में टीवी पर खबरें देखते पेट्रोल पंप कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का टीवी से चिपकने का मौका अर्से बाद बृहस्पतिवार को आया। ऐसा हुआ भारतीय सेना और उसकी मिसाइलों के पाकिस्तान के खिलाफ चौके-छक्के देखने के लिए। बीच-बीच में दिलों की धड़कनें भी तेज हुईं, मगर एक के बाद पराक्रम की खबरें झूमने का मौका देती रहीं। पूर्ण युद्ध की आशंका के बीच यह जानने में ज्यादा दिलचस्पी थी कि दोनों देशों के अंदर क्या चल रहा है।

रात को शहर की सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा चहलपहल ज्यादा दिखी। जो घरों से बाहर थे, उनमें से ज्यादातर के हाथ में मोबाइल की स्क्रीन पर कोई न कोई न्यूज चैनल ही चल रहा था। वहीं लोगों के घरों में रहकर टीवी देखने से मोहल्ले-कॉलोनी की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। पुलिस ने भी गश्त तेज कर दी। रात दस बजे रामपुर रोड से लेकर एसटीएच तक सड़क आम दिनों तक की ही तरह दिखी। एसटीएच के पास भीड़भाड़ दिखी तो रेस्टोरेंट में भी लोग ठहरे हुए नजर आए। काठगोदाम से लेकर मंडी तक भी खूब चहलपहल रही। वहीं बनभूलपुरा से मुखानी तक भी जोश में बातें करते नजर आए।

एयर स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान के कई आतंकियों को मारने वाली भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को देखने-जानने का अवसर मंगलवार की देर रात से शुरू हो गया था। बुधवार को सरकार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने के बाद से लोग खुश हो गए थे। हरेक की जुबां पर पीएम मोदी का नाम सुनाई देने लगा। अगला दिन आते ही जब यह खबर मिली कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है तो लोग कहने लगे कि अभी कुछ और बड़ा होगा। दोपहर से इसकी खबरें मिलने लगीं। फिर तो सारे कामकाज छोड़कर लोग खबरें जानने पर ही लग गए। लाहौर में सेना के डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त करने के बाद सेना ने जम्मू, पठानकोठ और जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराए जाने से लोग झूम उठे। रात होते-होते पाकिस्तान की बर्बादी की लगातार मिल रही खबरों ने लोगों को देर रात तक जगाए रखा।

विज्ञापन


मैच रद्द हुआ तो युद्ध के वीडियो देखने लगे
धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली का आईपीएल मैच देरी से शुरू हुआ। पंजाब की विस्फोटक बल्लेबाजी का लोग आनंद ले ही रहे थे कि अचानक लाइट हल्की होने की बात कहकर अंपायरों ने मैच रोक दिया। थोड़ी देर बाद यह सूचना आई कि मैच रद्द हो गया। लोग भी समझ गए ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी है। इसके बाद मैच देखने वालों ने अपनी टीवी स्क्रीन को न्यूज चैनलों से जोड़ लिया।

सोशल मीडिया पर भी वार...
सोशल मीडिया पर भी भारत पाक से जुड़ी खबरें ही चलती रहीं। किसी ने मिसाइल गिराने की वीडियो डाला तो किसी ने भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने वाले कमेंट किए। फेसबुक की पूरी टाइमलाइन ही दोनों देश की ताजी गतिविधियों पर शामिल रही।

पैनिक न हो, गाइडलाइन का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी रिधिम अग्रवाल ने कहा कि किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोग धैर्य बनाए रखें और गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें