नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को जिला बार सभागार एवं कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। सांसद अजय भट्ट ने सभागार का वर्चुअली उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या, जिला जज प्रशांत जोशी ने संयुक्त रूप से कक्ष का फीता काटा।
सांसद भट्ट ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहना चाहते थे, लेकिन जरूरी कार्य से उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। कहा कि वह स्वयं अधिवक्ता है और उन्होंने अपनी निधि से दस लाख रुपये स्वीकृति किए थे। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि अधिवक्ता हित में सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट, जिला जज व संरक्षक प्रशांत जोशी, डीजीसी सुशील शर्मा, मनीष मोहन जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, ओंकार गोस्वामी, राजेंद्र कुमार पाठक, भगवत प्रसाद, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, दीपक दानू आदि रहे। संचालन सचिव संजय सुयाल ने किया।
अधिवक्ताओं का सम्मान
- जिला बार सभागार में हुए कार्यक्रम में विधायक एवं जिला जज की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता घनानंद बड़थ्वाल, बहादुर पाल, हीरा सिंह गंगोला और प्रीति साह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।