राजकीय पालीटेक्निक की दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एवरेस्ट हाउस ने चैंपियनशिप जीती। पुरुष वर्ग में धीरज कुमार और महिला वर्ग में नीलम बिष्ट ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसए के महासचिव अजय साह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
डीएसए मैदान में आयोजित मार्चपास्ट, रिले रेस, गोला फेंक, चक्का फेंक समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर सुमेरु हाउस को दूसरा, कैलाश को तीसरा और त्रिशूल को चौथा स्थान मिला। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में हरीश चंद्र और अंजू बरोलिया अपने-अपने वर्गों में दूसरे स्थान पर रहे।
100 मी बालक वर्ग में पंकज और बालिका में वसुंधरा अव्वल रहीं। 200 मीटर में कमल सिंह, धीरज और नीलम, 400 में हरीश चंद्र और नीलम, 1500 मी में विजय, 800 में धीरज बेरी, गोला फेंक में मनमोहन और अंजू बरोलिया, चक्का फेंक में विजय कुमार और अंजू, लंबी कूद में नीरज व नीलम, भाला फेंक में गौरव नेगी और अंजू, ऊंची कूद में रवींद्र खरायत व गीता पांडे अव्वल रहे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य एमके सिंह, इलाहाबाद बैंक की दिव्या, डीएसए उपसचिव धीरज बिष्ट, राधारमन, वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी पीसी पांडे, क्रीड़ा प्रभारी कमल किशोर आर्या, मेजर केएस बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, पवन बिष्ट, जानकी बिष्ट, सीपी उप्रेती, विवेकानंद दुर्गापाल, सावित्री पवार, जेसी गुरुरानी, गौरव कुमार, प्रतिभा आर्या, लक्ष्मी गोस्वामी, पंकज जीना आदि मौजूद रहे।