फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: पांच दिन बाद भी आदमखोर तेंदुए का नहीं लगा सके पता, महिला की मौत के बाद फिर से सहमे ग्रामीण

Wed, 31 Dec 2025 11:33 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में मंगलवार को आदमखोर तेंदुए के हमले से रेखा देवी की मौत के बाद से धारी क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बढ़ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में मंगलवार को आदमखोर तेंदुए के हमले से रेखा देवी की मौत के बाद से धारी क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बढ़ गया है। 27 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र में हेमा देवी को तेंदुए ने हमला कर मार दिया था।

विज्ञापन


महिला की मौत से ग्रामीणों का भय का माहौल कम नहीं हुआ था मंगलवार को ओखलकांडा में एक और महिला की मौत होने के बाद लोगों में भय बढ़ गया है। पांच दिन बाद भी वन विभाग को तेंदुए का पता नहीं चल पाया है। तेंदुए के डर के चलते महिलाएं जंगलों से चारा नहीं ला पा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि मोहनागांव के तोक सिबोनी में तेंदुए के दिखाई देने की सूचना के बाद टीम की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान डॉ तरुण कुमार, डॉ राहुल सती, अभय जोशी, नवीन जोशी, कृपाल राणा, सुनील प्रसाद, विपिन बिष्ट, गौरव, डीएस रावत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें