आनंद खाती
गरमपानी। पिछले साल 15 जून को कैंची मंदिर के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोश्याकुटोली तहसील को श्री कैंची धाम के नाम पर करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा को दस माह बीतने के बाद भी शासन स्तर से घोषणा का जिओ अभी तक जारी नहीं हो पाने से कोश्याकुटोली तहसील का नाम नहीं बदला गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि कैंची मंदिर को देश ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है। कैंची मंदिर की लोकप्रियता और बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखते हुए हर साल 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों ने सीएम से इस बार के कैंची धाम के स्थापना दिवस से पहले ही कोश्याकुटोली तहसील का नाम श्री कैंची धाम तहसील के नाम पर करने की अपील की है।
कोश्याकुटोली तहसील का नाम श्री कैंची धाम के नाम पर करने का जिओ अभी नहीं मिला है। जिओ जारी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही हो पाएगी।
बीसी पंत, एसडीएम कोश्याकुटोली