फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार तेंदुए पकड़ने के बाद भी लोगों में कम नहीं हुई दहशत

Sun, 18 Jan 2026 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी। धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ क्षेत्र से चार तेंदुए पकड़ने के बाद भी ग्रामीणों में वन्यजीवों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में तेंदुए अभी भी आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों धारी में तेंदुआ दो महिलाओं और ओखलकांडा में एक महिला को मार चुका है। वन विभाग की ओर से चार तेंदुओं को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। साथ ही डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजे हैं। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में तैनात है। उन्होंने कहा कि 91 ट्रैप कैमरे और अलग-अलग जगह पर 11 पिंजरे लगाए गए हैं। धारी के खुटियाखाल में तेंदुए दिखाई देने की सूचना के बाद से टीम दिन रात सर्च अभियान में लगी है। ग्रामीणों के साथ राजस्व विभाग की मदद मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें