फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नियुक्ति के बाद भी बीडी पांडे अस्पताल नहीं पहुंचे बाल रोग विशेषज्ञ

Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में केवल एक ही चिकित्सक के जिम्मे बाल रोग विभाग है। नियुक्ति के बाद भी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं पहुंचे हैं। बीडी पांडे जिला अस्पताल में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद रिक्त हैं। बीते दिनों शासन से तबादलों के दौरान अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति कर दी गई है लेकिन अब तक चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसके चलते स्वीकृत पदों के सापेक्ष अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि अभी बालरोग विशेषज्ञ या अन्य विशेषज्ञों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने अस्पताल में कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें