रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। अब उत्तर पुस्तिकाओं की डाटा पंचिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से अप्रैल अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों में 27 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया गया था। शुक्रवार को सभी केंद्रों में मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। वहीं केंद्रों से डाटा पंचिंग का कार्य किया रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बोर्ड की ओर से नंबर की जांच कर मिलान किया जाएगा। परीक्षाफल समिति की बैठक के बाद रिजल्ट घोषित करने की तिथि घोषित की जाएगी। अप्रैल अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जाएगा।