नैनीताल। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बुधवार को मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार के साथ कुछ वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने सफाई हवलदार से स्पष्टीकरण मांगा।
चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नियमित सफाई, कूड़ा उठान और नालियों की सफाई हो। इधर पालिका की ओर से पर्यटन सीजन को देखते हुए 80 आउटसोर्स कार्मिक रखे जा चुके हैं। इसके अलावा दस कार्मिक आपातकाल की स्थिति में वार्डों में सफाई व्यवस्था करेंगे।