फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ईओ व लेखाकार ने प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा और लेखाकार के पद पर कार्यरत सिद्धार्थ शर्मा ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल के माध्यम से शहरी विकास विभाग देहरादून को प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया है। ईओ ने कहा है कि उत्तराखंड भाषा संस्थान, भाषा विभाग की ओर से विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें एक पद उप निदेशक का भी है। लेखाकार सिद्धार्थ का कहना है कि 20 फरवरी तक मांगे गए आवेदन में एक पद लेखाकार का भी है। दोनों अधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष को पत्र देकर इसे अग्रसारित कर शासन को भेजने आग्रह किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें