फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पर्यावरण मित्र की मौत, हंगामा

विज्ञापन
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद सुशीला तिवारी अस्पत? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में काम कर रही है महिला पर्यावरण मित्र गश खाकर गिर पड़ी और मुंह से खून आने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। पर्यावरण मित्र की मौत के बाद मौके पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने हंगामा कर दिया। पर्यावरण मित्र की एंटीजन रैपिड किट से कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई और ट्रूनेट से कराई गई जांच पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

55 वर्षीय पर्यावरण मित्र राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में वायरोलॉजी लैब, एनिमल हाउस और मैदान के पास काम कर रही थी। पत्ते समेटने के दौरान अचानक वह खाकर गिर पड़ी। पर्यावरण मित्र के मुंह से खून आने लग गया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने एंबुलेंस बुलवाकर पर्यावरण मित्र को तत्काल एसटीएच भिजवाया मगर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
पर्यावरण मित्र को उठाने में एक महिला पर्यावरण मित्र समेत अन्य आठ कर्मियों ने मदद की थी। महिला पर्यावरण मित्र सबसे करीब थी इसलिए उसे क्वारंटीन कर दिया गया। जबकि अन्य को भी आइसोलेट कर दिया गया है। सभी के सैंपल बुधवार को जांच के लिए भेजे जाएंगे। सूचना मिलते ही मृतका के दामाद और बेटी भी पहुंच गए। परिजन उसका पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा और अन्य कर्मियों के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि मृतका कि दोबारा जांच कराने पर कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

आईटीबीपी के 46 कर्मियों समेत 226 संक्रमित मिले
हल्द्वानी। कोरोना मरीजों की रफ्तार घटने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिले में 226 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें आईटीबीपी के 46 कर्मी और सेंचुरी मिल के 07 कर्मी शामिल हैं। उपनिदेशक सूचना के चालक और उनका परिवार भी पॉजिटिव आया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 921 की रिपोर्ट का इंतजार है। एसटीएच में 207 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें 84 की हालत गंभीर है। जबकि 18 आइसोलेशन में रखे गए हैं। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सभी गंभीर मरीजों को हाईफ्लो आक्सीजन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें