हल्द्वानी/नैनीताल। राष्ट्रपति द्रापदी मुर्मू के जिला भ्रमण के दौरान तीन और चार नवंबर को ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। सुबह आठ से रात आठ बजे तक हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
राष्ट्रपति के नैनीताल से हल्द्वानी भ्रमण के दौरान यहां से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहनों को तिकोनिया पर रोका जाएगा। अतिआवश्यक होने पर अल्मोड़ा और बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी व रामनगर होकर भेजा जाएगा। पिथौरागढ़ व चंपावत जाने वाले वाहनों को वाया टनकपुर रवाना किया जाएगा।