फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कवरिंग रोड हादसा : फुटपाथ पर कब्जा और गड्ढों ने ली मासूम की जान, सिस्टम जिम्मेदार

Tue, 06 Jan 2026 10:52 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी की मुखानी नहर कवरिंग रोड पर हुए हादसे में मासूम की मौत के पीछे सड़क पर गड्ढे, फुटपाथ पर अतिक्रमण और सिस्टम की लापरवाही सामने आई है, जिससे शाम होते ही सड़क अव्यवस्था का शिकार हो जाती है।
विज्ञापन
हल्द्वानी मुखानी नहर कवरिंग रोड पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते सीटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में मुखानी नहर कवरिंग रोड पर सड़क हादसे में मासूम की मौत के लिए सिस्टम पूरी तरह जिम्मेदार है। सड़क पर गड्ढा और फुटपाथ पर कब्जा भी हादसे की एक वजह है। इस मामले में प्रशासन, यूयूएसडीए और नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। इस रोड के किनारे बने फुटपाथ पर ठेले वालों का कब्जा है। नगर निगम प्रशासन प्रति ठेला 15 रुपये प्रतिदिन तहबाजारी वसूल रहा है। यह भी एक कारण है जिससे सड़क तक कारोबार फैलाने से यहां विशेषकर शाम के समय अव्यवस्था बनी रहती है। यही कारण है कि सड़क संकरी हो जाती है और हादसों का खतरा बना रहता है।

नहर कवरिंग मार्ग की लाइव पड़ताल

नहर कवरिंग रोड पर जहां हादसा हुआ उसकी मंगलवार को पड़ताल की गई। दोपहर 12:50 बजे रोड पर हादसे के लिए जिम्मेदार गड्ढा चारों ओर से अवरोधक लगाकर सुरक्षित मिला। दोपहिया और चौपहिया गड्ढे के अगल-बगल से गुजर रहे थे। 10 मिनट बाद काठगोदाम की ओर से रेता भरा डंपर गुजरा। इसी बीच मुखानी की ओर जा रही एंबुलेंस की विपरीत दिशा से जा रहे ई-रिक्शा से टक्कर होते-होते बची। करीब 1:30 बजे के आसपास खाली ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गुजरी। इस पूरे लाइव में वहां बने गड्ढे के कारण कई दोपहिया सवार दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे। आसपास के लोगों से हादसे के बाबत पूछा तो बताया कि यहां रोजाना शाम को चाट आदि के ठेलों का फुटपाथ से सड़क तक कब्जा रहता है। लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। इससे करीब 30 फिट चौड़ी सड़क 20 फिट भी नहीं रह जाती। हादसे में मासूम की मौत का जिक्र करते हुए लोगों ने कहा कि यदि सड़क पूरी खाली होती तो बाइक सवार गड्ढे में जाने के बजाय सड़क से अपना वाहन निकाल लेता और किसी की जान नहीं जाती।

 

क्या कहते हैं निगम के अधिकारी

 

नगर निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट ने बताया कि पूर्व में अभियान चलाकर ठेले हटाए गए थे, लेकिन वे फिर से फुटपाथ पर काबिज हो रहे हैं। अब भीषण हादसा होने के बाद निगम कर्मचारियों से ठेले वालों से तहबाजारी न लेने को कहा गया है। फुटपाथ पर कब्जा न हो इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें