फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: स्कूटी रोकी... और गौलापुल से कूद गई युवती, हालत गंभीर

Tue, 06 Jan 2026 10:34 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के काठगोदाम बाईपास स्थित गौला पुल से एक 22 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठगोदाम बाईपास पर गौला नदी के पुल से मंगलवार शाम करीब पांच बजे भावना पलड़िया (22 वर्ष) ने छलांग लगा दिया। पत्थरों से उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बनभूलपुरा के एसओ दिनेश सिंह र्फ्त्याल ने बताया कि गजेपुर की रहने वाली भावना पलड़िया अपनी स्कूटी से हल्द्वानी की तरफ आ रही थी। अचानक उसने पुल पर स्कूटी रोकी और नीचे छलांग लगा दिया। युवती के पीछे एक युवक भी आ रहा था। जब तक वह वहां पहुंचता युवती कूद चुकी थी। गौला नदी में पानी नहीं था। ऐसे में युवती नीचे पत्थरों से टकराई। उसे गंभीर हालत में ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


एसओ ने बताया कि युवती के कूदने के कारण की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें