फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 25वीं नॉर्थ इंडिया वाडो-काई कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ

Tue, 30 Jun 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गोवर्धन हॉल में आयोजित 25वीं नॉर्थ इंडिया वाडो-काई कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कराटे जैसी विधा आत्मरक्षा के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक सशक्तीकरण का भी उत्कृष्ट माध्यम है। इसके बाद यहां कई मुकाबले खेले गए। इस मौके पर मुख्य संरक्षक ललित पंत, कृष्ण गोपाल राय, नितिन पंत, नवनीत कुमार, मुकेश कुमार, सुशांत रौतेला, दिवाकर रौतेला, दिनेश आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें