फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रक्षाबंधन के बाद बरेली रोड से हटेगा अतिक्रमण

Tue, 25 Aug 2026 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रक्षाबंधन के बाद बरेली रोड पर तीनपानी से मंडी तक अतिक्रमण पर जेसीबी चलेगी। यह जानकारी सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने नगर निगम सभागार में हुई बैठक में दी। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के साथ कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं की बैठक में उन्होंने सड़कों के गड्ढों को रोजाना भरने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात के बाद इन पर बिटुमेन करने की पहले से तैयारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बरसात में ओके होटल से मंगलपड़ाव तक फुटपाथ का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए ताकि बरसात के बाद सड़क तैयार की जा सके। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहे बिजली पोलों को तत्काल शिफ्ट करने को कहा। काठगोदाम में ड्रेनेज के लिए बनाए गए ट्रंच को नहरों का काम होने तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि कालाढूंगी रोड से ताज चौराहे तक ड्रेनेज आउटफॉल के लिए खोदाई का काम शुरू किया जाएगा। 15 सितंबर से कॉलटैक्स काठगोदाम से नैनीताल रोड होते हुए सुशीला तिवारी तक नहर चौड़ीकरण का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। कठघरिया से ऊंचापुल के बीच सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे। बैठक में सिंचाई, यूयूएसडीए, जमरानी, जल संस्थान, जल निगम, जल संस्थान, नगर निगम, यूपीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




समन्वय से काम करें
सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में विकास कार्य करा रहीं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने काम शुरू करने से पहले पाइप लाइन, बिजली लाइन, सीवर लाइन, निकासी का भलीभांति निरीक्षण करने के बाद ही खोदाई के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें