फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तिकोनिया वर्कशॉप लाइन में नाली पर किया अतिक्रमण हटाया

Sat, 04 Jul 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में जलभराव की बढ़ती समस्या के मद्देनजर नालियों पर किए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से नालियों पर बनाए पक्के स्लैब ध्वस्त किए गए। दुकानदारों ने हल्का विरोध किया लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन

नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सीएस टोलिया और नोडल अतिक्रमण गणेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को दोपहर बाद तिकोनिया वर्कशॉप लाइन में अभियान चलाया। । टीम ने गुप्ता छोले भटूरे वाले की दुकान के बाहर से नाली से अतिक्रमण हटाया। यह सिलसिला बरसाती नहर तक चला। करीब 20 से अधिक दुकानों के बाहर निकासी व्यवस्था बाधित होने पर नाली से अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और दो योद्धा वाहन में सामान जब्त किया।


नौ लोगों के 10 हजार के चालान काटे
नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप लाइन में फुटपाथ पर ठेले लगाने और गंदगी करने वाले नौ लोगों के 10 हजार के चालान काटे। निगम की ओर से अचानक की गई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने फुटपाथ पर खड़े किए गए दो ठेले भी जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें