फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 12 से अधिक लोगों के अतिक्रमण ढहाए

Sun, 22 Feb 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। जेसीबी और दलबल के साथ जैसे ही अधिकारी नैनीताल रोड पर पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। अतिक्रमणकारियों और पुलिस के बीच हुई हल्की नोकझोंक के बीच संयुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहले दिन नैनीताल रोड से 12 लोगों का अतिक्रमण ढहाया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के क्रम में जिला प्रशासन ने पिछले दिनों यहां सड़क किनारे अतिक्रमण चिन्हित किए थे और बाद में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर एक पखवाड़े में खुद ही अतिक्रमण हटा लेने के निर्देश दिए थे। नैनीताल रोड में कुल 109 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिसमें से 37 लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ न्यायालय में रिट दायर की हुई है, जबकि 36 लोगों ने स्वयं तथा 8 लोगों ने आंशिक रूप से अतिक्रमण तोड़ दिए थे।

शनिवार सुबह साढ़े दस बजे संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी नैनीताल रोड पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ढहाने शुरू किए। सायं साढ़े पांच बजे तक 12 से अधिक लोगों के अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान कई लोग स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाने में जुट गए। अभियान के दौरान कई लोगों ने जेसीबी नहीं लगाने की गुहार लगाई, जिसे लेकर महिलाओं की अतिक्रमण हटा रहे कर्मियों एवं पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। अभियान में तहसीलदार बहादुर सिंह लटवाल, नगर पालिका के एई गणेश भट्ट, ईई लोनिवि अश्विनी कुमार, एई लोनिवि एसडी पांडे, कोतवाल हरीश पंडा, पट्टी पटवारी राजेंद्र सनवाल समेत पुलिस फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें