फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी बाजार का हाल: जहां से उखाड़ा...वहीं चमका अतिक्रमण, अतिक्रमणकारियों ने फिर निगल लिए बाजार के फुटपाथ

Sat, 09 Nov 2024 10:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

शादी के लग्न शुरू होने के साथ ही बाजार में कारोबारी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें अधिकांश बाजारों में पैदल चलने की जगह तक नहीं मिल रही है। क्योंकि यहां फुटपाथ से लेकर सड़क तक पर अतिक्रमणकारी फिर काबिज हो गए हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाह के लग्न शुरू होने के साथ ही बाजार में कारोबारी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें अधिकांश बाजारों में पैदल चलने की जगह तक नहीं मिल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां फुटपाथ से लेकर सड़क तक पर अतिक्रमणकारी फिर काबिज हो गए हैं। जिम्मेदारों को भी फिलहाल इसकी चिंता नहीं दिख रही।

दीपावली से पहले 21 अक्तूबर को प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की टीम बड़े जोश से अतिक्रमण हटाने निकली थी। तब टीम ने यहां फुटपाथ पर काबिज फड़ व खोखों के अलावा पक्की दुकान वालों तक को नहीं बख्शा था। कई दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ ही दुकानों के ऊपर लगाए गए तिरपाल आदि हटाए गए थे। यह अभियान कालू सिद्ध मंदिर के सामने वाले बाजार से शुरू होकर पटेल चौक तक चलाया गया था। उसके एक-दो दिन बाद तक बाजार की सड़कें साफ नजर आईं लेकिन बाद में वही हुआ जिसकी आशंका थी।

शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने सदर बाजार, कारखाना बाजार, नल बाजार, बर्तन बाजार, साहूकारा लाइन व पटेल चौक तक बाजारों का जायजा लिया। यहां भी महीने भर पहले अतिक्रमण हटाया था। शुक्रवार को भी ऐसा कोई बाजार नहीं मिला जहां फिर से फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण न हुआ हो। इतना ही नहीं जिन पक्के दुकानदारों का नालियों के ऊपर का अतिक्रमण तोड़ा गया था, वहां पहले से अधिक पक्के फर्श नजर आए। ऐसे में बाजार में खरीददारी करने पहुंच रहे लोग परेशान हैं। बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है लेकिन नगर निगम अपनी इस जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है। जिम्मेदारों को इतनी फुर्सत नहीं है कि वे जनहित में बाजार का निरीक्षण कर लें और यह देख लें कि पिछले दिनों जहां-जहां से अतिक्रमण हटाया था, वहां अब क्या स्थिति है।

गश्त तक ही सीमित है बाजार की पुलिस

विज्ञापन

बाजार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन ड्यूटी पर तैनात अधिकांश पुलिस कर्मी केवल एक बाजार से दूसरे बाजार तक घूमते रहते हैं। वे न तो अतिक्रमणकारियों को हटने के लिए कहते हैं और न ही भीड़ के बीच जबरन घुसने वाले ढेले वालों को टोकते हैं। यही नहीं, कई बार तो गश्ती पुलिस की मौजूदगी में ही लोग दोपहिया वाहन भीड़ के बीच से ले जाते हैं। इससे भारी अव्यवस्था पैदा होती है और लोग परेशान होते हैं।

अतिक्रमण के मामले में पूर्व में भी व्यापारियों को अवगत कराया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान भी चलाया है। इसके बाद भी यदि दोबारा बाजार के फुटपाथ और सड़क में अतिक्रमण किया जा रहा है तो अब दोषियों से सख्ती से निपटा जाएगा। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।

विज्ञापन

-एपी बाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें