भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन भीमताल में सोमवार को कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगे हल नहीं होने पर जिले एवं प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने पूर्व की तरह पदोन्नत वेतनमान, गोल्डन कार्ड, वेतन विसंगति, पदोन्नति में शिथिलीकरण, वाहन भत्ता, सेवानिवृत्त कर्मियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को हल कराने को कहा। कहा कि मांगें हल नहीं होने पर 7 फरवरी को जिला, 21 फरवरी को प्रदेश स्तर पर कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष केएस सामंत, पीके शर्मा, उमेश सनवाल, कुंवर सिंह बगडवाल, रणजीत सिंह थापा, हरेंद्र नेगी, उमेश बेलवाल, राजीव पाठक, नवीन सिंह, गिरीश मुदगली, देवेंद्र सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।