फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीडीए में लंबे समय से एक स्थान पर डटे कर्मचारियों के होंगे तबादले

Tue, 23 Jul 2024 06:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक लेतीं डीएम वंदना सिंह। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम वंदना सिंह ने जिला विकास प्राधिकरण में दो या उससे अधिक वर्षों से एक ही स्थान पर डटे कर्मचारियों के तबादले करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सुपरविजन के साथ ही हल्द्वानी में कार्यरत कर्मचारियों को नैनीताल या अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए जिससे बदलाव के साथ कार्य बेहतर ढंग हो सके।
विज्ञापन


यह निर्देश डीएम ने रविवार को जिला विकास प्राधिकरण सभागार में हुई समीक्षा बैठक में प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ला को दिए। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते हुए विभाग में रिक्त पदों, विभाग के कार्यों, प्रवर्तन कार्रवाई, अवैध निर्माण, चालान, ध्वस्तीकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने आरडब्लूडी के अधिकारियों से जनपद में पिछले दो साल में सिलिंग कार्यवाही, मल्टी स्टोरी, आवासीय कॉलोनी में हुई कार्रवाई के बारे जानकारी हासिल ली। साथ ही प्राधिकरण क्षेत्र में बिना नक्शे के कार्य करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने व बिना अनुमति या अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर रहे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा नैनीताल के आसपास असुरक्षित स्थानों पर बिना अनुमति के कोई पुनर्निर्माण या नए सिरे से कार्य कर रहा हो या जिन इलाकों में बिना नक्शे कार्य चल रहा हो, इसकी जांच की जाए। कहा कि बिना नक्शे के निर्माण कार्य किसी हाल में न होने दिया जाए। उन्होंने ऐसे मामलों में प्राधिकरण सचिव को जांच के निर्देश दिए। संवाद

प्राधिकरण के कार्यों की ली जानकारी
नैनीताल। डीएम वंदना ने सातताल, सूखाताल, खुर्पाताल आदि में प्राधिकरण के हो रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभाग में तैनात एई को जिलेभर में चल रहे प्राधिकरण के कार्यों का सर्वे कर रिपोर्ट देने की बात कही। साथ ही प्राधिकरण में कार्यरत करीब 150 से अधिक आर्किटेक्ट के लिए वर्कशाप लगाने के निर्देश दिए जिससे नक्शों पर बार- बार लगने वाली आपत्तियों आदि का निस्तारण आसानी से हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें