भीमताल में स्वरोजगार योजना की बैठक लेते सीडीओ अशोक कुमार पांडे। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में सोमवार को सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने स्वरोजगार योजना की जिला चयन समिति के साथ बैठक की। बैठक में दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना से स्वरोजगार करने को लेकर आवेदकों की चयन प्रक्रिया की गई।
होम स्टे योजना के लिए 17 आवेदकों, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना से वाहन मद में 13 और गैर वाहन मद में 20 आवेदकों का चयन किया गया। साथ ही आवेदकों के प्रस्तावों को वित्त पोषित करने वाले बैंकों को भेजा गया। सीडीओ ने कहा कि लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ताकि पहाड़ से पलायन को रोका जा सके। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, मुकेश बेलवाल, केआर आर्या, बीके सिंह, अखिलेश सती मौजूद रहे। संवाद