रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर यूकॉस्ट की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने बताया कि भविष्य में हमें जीआई भौगोलिक सूचकांकों पर अधिक जोर देना होगा। विशेष रूप से कारीगरों जैसे कमजोर वर्गों को अपने अधिकारों के विषय में जागरूक करना होगा। इस दौरान डॉ. प्रमोद जोशी, प्रो. एसएस मौर्या, प्रो. अनीता जोशी, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. शरद भट्ट, डॉ. सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।