फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विज्ञान प्रेमियों ने किए तारामंडल के दर्शन, देखा सन स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को विज्ञान प्रेमियों ने तारामंडल दर्शन, दूरबीन के माध्यम से सन स्पॉट देखा। यहां विज्ञान की जानकारी से जुड़े विशेष सत्र आयोजित किए गए। संस्थान के विशेषज्ञों ने एस्ट्रोनामी के क्षेत्र में दुनिया में हो रही प्रगति के बारे में लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने लोगों को विज्ञान दिवस के बारे में बताया। विज्ञान केंद्र के सहकर्मियों कमल जीना ने लोगों को दूरबीन से विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियां दिखाईं। दिल्ली से आए छात्रों ने भी एरीज का भ्रमण किया। मौके पर संस्थान के रजिस्ट्रार मोहित जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें