फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्य में सुदृढ़ शासन, समग्र व आर्थिक विकास सुनिश्चित कराने पर जोर

विज्ञापन
धामी सरकार के चार साल पूरे होनेपर आम्रपाली विश्वविद्यालय में पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण। स्र
विज्ञापन
हल्द्वानी। धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों, राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए नए कानूनों व संस्थागत सुधारों पर चर्चा की। वक्ताओं ने राज्य में शासन को सुदृढ़ बनाने, समावेशिता को बढ़ावा देने, समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



प्रथम सत्र में आम्रपाली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए परिवर्तनकारी कानूनों और संस्थागत सुधारों की जानकारी दी। विधायक भगत ने सीएम धामी के निर्णयों की सराहना की। एनटीए अध्यक्ष प्रो. प्रदीप जोशी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की परिवर्तनकामी भूमिका, मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता, नई शिक्षा नीति, कौशल आधारित शिक्षा, उद्यमिता विकास और परिणाम उन्मुख शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर चर्चा की।
दूसरे चरण में यूओयू के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने राज्य में दूरस्थ शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने राज्य की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप जैविक एवं आधुनिक खेती के विभिन्न तरीकों एवं इसकी आवश्यकताओं पर जोर दिया। पूर्व कुलपति प्रो. धनंजय जोशी ने शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं शिक्षा में नवाचार की तकनीकों पर विचार साझा किए। प्रो. दुर्गेश पंत ने राज्य में जलवायु परिवर्तन, हिमालयी मुद्दे, आपदाओं एवं उनके प्रबंधन पर विचार रखे। कुलपति प्रो. दीवान सिंह बिष्ट ने अनुसंधान एवं नवाचार में आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर बताए। तीसरे चरण में प्रो. गोविंद सिंह ने समान नागरिकता कानून से होने वाले लाभों के बारे में बताया। राहुल रावत ने उत्तराखंड में फिल्म निर्माण संबंधी नीतियों के बारे में बताया। उत्तराखंड जनसंख्या विश्लेषण समिति के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने कहा कि सीएम ने अब तक नौ हजार एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटाया है। मेयर गजराज बिष्ट ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विचार गोष्ठी के दौरान मौजूद अतिथियों ने मदन मोहन सती की पुस्तक ‘उत्तराखंड का कर्मयोगी पुष्कर सिंह धामी’ का विमोचन भी किया। संचालन नीरज बवाड़ी व कार्यक्रम समन्वयन परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमके पांडेय ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सीईओ डाॅ. संजय ढींगरा, सचिव बिंदु चावला, संयुक्त सचिव मंयक ढींगरा, कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रतिकुलपति प्रो. एसके सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें