फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनेगा एलिवेटेड रोड

Mon, 08 Dec 2025 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लालकुआं। कुमाऊं क्षेत्र के लिए विकास के लिए सांसद अजय भट्ट ने दिल्ली में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात में गडकरी ने उन्हें बताया कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही लालकुआं में बाईपास निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से हल्द्वानी-हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके बाद परियोजना के निर्माण हेतु टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा करना संभव होगा जिससे परिवहन क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। यह मार्ग न केवल कुमाऊंवासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगा बल्कि कुमाऊं आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ाएगा। इसी प्रकार लालकुआं बाईपास को लेकर भी विभाग ने मंजूरी प्रदान करने के साथ डीपीआर के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और सफर भी सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें