फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाथियों ने रौंदी गन्ने और गेहूं की फसल

Mon, 23 Dec 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़। जंगल से लगे गांव पदमपुर देवलिया में हाथियों का झुंड आए दिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बीती रात हाथियों ने किसानों की गन्ना और गेहूं की फसल को रौंद दिया। रविवार को निवर्तमान ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने रेंजर आनंद कुमार को मौके पर बुलाकर नुकसान का मुआयना कराया।
विज्ञापन

रेंजर ने रात गश्त के लिए दो कर्मियों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। साथ ही सोलर फेंसिंग को दुरुस्त कराने की बात कही। वहां ग्राम प्रशासक रमेश चंद्र जोशी, बसंत फुलारा, दीपक फुलारा, पवन फुलारा, राजेंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, नंदा बल्लभ जोशी आदि थे। संवाद
फसलों को बर्बाद कर रहे बंदर और जंगली सूअर
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में बीते कुछ समय से जंगली सूअर और बंदरों के उत्पात से किसान परेशान हैं। पहाड़पानी के महतोलिया गांव, नदगल, सेलालेख, मजयूली, दीनी आदि गांवों में किसानों के खेतों में लगी फसलों को बंदर और जंगली सूअरों बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कृष्ण मेलकानी, राजेंद्र कुमार मेलकानी, पुष्पा देवी, तारा दत्त, गोपाल मेलकानी आदि ने सरकार से फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग से भी पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें