ग्राम क्यारी में इन दिनों हाथियों का आतंक बना हुआ है। रविवार की रात हाथियों का झुंड ग्रामीण नवीन चंद्र सती, कैलाश चंद्र सती, सुरेश चंद्र सती, पान सिंह रावत, महेश तिवारी के खेत में घुसकर कई एकड़ धान रौंद गए। सुबह उठकर ग्रामीणों ने जब खेत में देखा तो लहलहाती फसल बर्बाद हो चुकी थी।
ग्राम टेड़ा, ढिकुली, गैबुआ, बैलपड़ाव, पवलगढ़ में ही हाथियों द्वारा लगातार फसलों को नष्ट किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों पर रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग गांवों में नियमित गश्त नही करता जिस कारण जंगली जानवर आयदिन फसल नुकसार कर रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र विभाग ने उक्त गांवों में हाथी दीवार, गश्त नही की तो ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे। एसडीओ बलवंत सिंह शाही ने बताया हाथी के आतंक की सूचना लगातार ग्रामीणों द्वारा मिल रही है।
मंगलवार से वन विभाग की टीम को नियमित गश्त पर भेजा जायेगा। ग्रामीणों को फसल नुकसान का मुआवजा राशि दी जायेगी।