रामनगर में कॉर्बेट पार्क के झिरना में पर्यटको की पीछे दौड़ते हाथी।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। झिरना जोन में शुक्रवार को भ्रमण के दौरान दिल्ली के पर्यटकों की जिप्सियों के पीछे हाथियों का झुंड दौड़ पड़ा। इस पर चालकों ने वाहनों को दौड़ाकर पर्यटकों को बचाया। झिरना जोन में पर्यटक अच्छी तादाद में जंगल सफारी को जा रहे हैं।
शुक्रवार को झिरना जोन में लालढांग के पास हाथियों को झुंड सड़क पर आ गया। इस दौरान कुछ वाहन सड़क किनारे खड़े हो गए। हाथियों के झुंड को देख उत्साहित पर्यटक उनकी फोटो खींचने लगे। इस बीच झुंड के दो-तीन हाथी पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ पड़े। हाथियों को आता देख चालकों ने वाहन दौड़ा दिया, इससे पर्यटकों ने राहत की सांस ली। हालांकि वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हाथियों के झुंड को सड़क से हटाया, तब जाकर अन्य पर्यटक रवाना हुए।