फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की जिप्सी पर हाथी का हमला, तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
रामनगर मार्ग में बस पर हमला करता टस्कर। फोटो: मेल से
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मोहान के पास सड़क पर एक हाथी ने शनिवार की देर शाम जमकर उत्पात मचाया। दुर्गा देवी जंगल से भ्रमण कर लौट रहे पर्यटकों की जिप्सी पर भी हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें तीन पर्यटक घायल हो गए। घायल पर्यटकों का रामनगर के अस्पताल में इलाज कराया गया। हालांकि तीनों को मामूली रूप से चोटें आईं हैं, इसके बाद सभी अपने गंतव्य को लौट गए।
विज्ञापन

मोहान से एक किलोमीटर पहले धनगढ़ी नाले के पास एक हाथी ने निजी बस, ट्रक समेत पर्यटकों की जिप्सी पर हमला कर दिया। निजी बस और ट्रक में तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुर्गा देवी से जंगल भ्रमण कर लौट रहे जिप्सी सवार तीन बुजुर्ग महिला पर्यटकों को चोटें आईं।
वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हाथी को सड़क से हटाकर जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद वाहनों को निकालते हुए जाम खुलवाया। तीनों बुजुर्ग पर्यटकों को रामनगर के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद एक बुजुर्ग महिला पर्यटक को निजी अस्पताल में ले गए, जहां एक्सरे कराया गया। मुंबई निवासी पर्यटक 71 वर्षीय यूअनी डिसिलवा, 60 वर्षीय किलेरिया डिसूजा और 63 वर्षीय रेखा कुलकर्णी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और सभी अपने गंतव्य को चले गए।

रामनगर निजी अस्पताल में डॉ. अभिषेक अग्रवाल से जानकारी लेतीं बुजुर्ग महिला पर्यटक यूअनी डिसिलवा।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें