हल्द्वानी। कमलुवागांजा बिजलीघर के मुखानी फीडर से जुड़े जेकेपुरम क्षेत्र में विद्युत तार टूटने की सूचना पर यूपीसीएल ने बिजली काट दी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उपभोक्ता के कनेक्शन वाली तार टूटी है। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि वास्तविकता पता चलने पर मुखानी फीडर की बिजली सुचारु कर दी गई थी। इसके कारण पीलीकोठी, परमानंद विहार, श्रीजी विहार आदि कालोनियों में करीब आधा घंटा बिजली बाधित रही।